sapno ka arth, sapno ka arth lal kitab,

151 सपनो का अर्थ बताये : ज्योतिष और लाल किताब : NepalGuru.in

सपनो का अर्थ बताइए क्या होता है लाल किताब और ज्योतिष हिंदी में – अक्सर हम सपनो में कुछ क्रिया “काम” करते हुए खुद को या किसी दूसरे को देखते है, जैसे की आपने सपने में देखा की आप खुद चाय बना रहे है या चाय पि रहे है, अख़बार पढ़ रहे है, अख़बार लेने जा रहे है, या किसी को लड़ते हुए देख रहे है आदि अक्सर ऐसे सपने आते ही रहते है इनके कई अर्थ होते है, लेकिन ऐसे सपने बड़े बेबूझ होते है और समझ नहीं पड़ता की आखिर उसका अर्थ क्या है।

ऐसे ही क्रिया कलाप यानी कुछ काम करते हुए या किसी काम, क्रिया को होते हुए देखने पर उनके क्या अर्थ होते है उसके बारे में यहां पर बताएंगे। हमने ऐसे ही सपनो का एक बड़ा संग्रह बनाया है जिसमे आपके सपने का अर्थ भी मिल सकता है, अगर आपको अपने सपने का अर्थ यहां न मिले तो Comment में लिख कर हमे बताये, समय मिलने पर हम आपको जवाब जरूर देंगे। चलिए आगे शुरू करते है lal kitab sapno ka arth kya hai bataye in Hindi भाषा से.

इसके अलावा हमने नींद में आने वाले देखे गए सभी तरह के स्वप्न अर्थ (लाल किताब) और सभी ज्योतिष व नेपाल गुरु द्वारा बताये गए अर्थो के बारे में बताया है। आप इस Site Nepaglguru.in पर वह सभी पढ़ सकते है। यहां ढेरों तरह के सपने अर्थ सहित दिए है आप उन सभी को पड़ें और पूरा पूरा लाभ लें- धन्यवाद।

sapno ka arth, sapno ka arth lal kitab,

Sapno Ka Arth Kya Hai Bataye in Hindi

अभिमान : स्वप्न में अभिमान से किसी दूसरे व्यक्ति से बात करना या किसी दूसरे को करते देखना खुद को अपमानित, लांछित होने का योग बनाता है। ऐसा सपना देखने के बाद कोई न कोई लांछन, अपयश, कलंक लग जाने की ज्यादा सम्भावना रहती है।

बारात : किसी की बारात मे जाना किसी अशुभ समाचार के प्राप्त होने का संकेत भी होता है। किसी परिजन से भी वियोग की संभावना होती है।

तप : सपने में खुद को या किसी और को जप-तप, पूजा-पाठ करते देखना सुख, सौभाग्य का प्रबल लक्षण है। यह सपना बहुत ही कम लोगों को आता है।

भभूत : अपने को या किसी ओर को भभूत लगाये देखना गृहस्थ जीवन की ओर तीव्र आकर्षण का संकेत है।

यज्ञोपवित : यज्ञोपवित होना, पहनना, करते देखना शुभ होता है। नया जनेउ धारण करने का सपना देखना नवीन कार्य प्रारंभ होने का संकेत होता है।

विदाई : विदाई समारोह देखना या उसमें भाग लेना धन-संपदा में वृद्धि का सूचक होता है।

सजा : लाल किताब के मुताबिक सपने में खुद को सजा भुगतते हुए देखना, जेल देखना संकटों से मुक्ति का सूचक होता है।

रक्षा : किसी की भी रक्षा करना विशेष रूप से महिला की अत्यंतत शुभ माना गया है। ऐसा स्वप्न हर प्रकार के सुख का प्रतिक होता है। सपनो का अर्थ बताये तो बहुत शुभ होता है।

भंडारा : भंडारा करना, देखना शुभ माना गया है। घर-परिवार में धन-संपत्ति के आगमन का सूचक होता है।

रोटी : रोटी खाते या पकाते देखना बीमार पडने का सूचक है। रोटी बांटना धनलाभ की संभावना और रोटी फेंकना या फेंकी हुई रोटी देखना दूर देश यात्रा पर जाना हो सकता है।

सुरंग : किसी सुरंग या अंधेरी गली में प्रवेश करना या ऐसा कोई दृश्य देखना किसी नये कार्य का श्रीगणेश होने का सूचक होता है।

मशाल : अपने हाथ में मशाल थामना उन्नति का सूचक, दूसरे के हाथ में मशाल देखना किसी की सहायता से उन्ननति प्राप्त करना, मशाल लेकर भागते देखना किसी दुर्घटना का शिकार होने की संभावना का संकेत होता है। खेल-कुद या किसी विशेष आयोजन के अवसर की मशाल देखना अशुभ माना गया है।

टेलीफोन-टेलीग्राम : टेलीफोन या टेलीग्राम करना, देखना किसी अशुभ समाचार प्राप्तो होने का सूचक होता है।

अटटहास : सपने में बहुत जोर से खिल-खिलाकर हंसना या उच्च स्वर में अट्टाहस करना, किसी भी दुःख के समाचार के आने का संकेत होता है। किसी की दुर्घटना हो जाना, कोई गंभीर रोग हो जाना आदि सपने में खिल खिलाकर हंसना अशुभ होता है।

पेट में गैस (पाद) : सपने में पाद निकलना, निकलते सुनना या देखना अचानक से धन लाभ होने का संकेत होता है।



अध्यक्ष : खुद को किसी संस्था, समारोह में अध्यक्ष बनने का सपना देखना, मान-हानि अपयश या किसी लांछन के लगाए जाने का संकेत होता है। ऐसा सपना देखने पर किसी भी कारण से शर्मिंदगी झेलना पढ़ सकती है।

पढाई करते देखना : स्वयं को किसी भी विषय का अध्ययन करते देखना, लगन से पढाई करना, पुस्तक आदि पढ़ने में लीन रहना देखना, परीक्षा या प्रतियोगिता या इंटरव्यू में असफलता का संकेत होता है। खुद को लगन से पढ़ते देखना पढाई में असफलता का संकेत होता है। ऐसा सपना देखने पर उस सपने के अर्थ में बुद्धि से जुड़े कार्यो में असफलता ही मिलती है।

अनुबंध : किसी अनुबंध, करार या अदालती कागज़ पर हस्ताक्षर करना, उस पर कुछ लिखना या ऐसा कोई दस्तावेज पढ़ते देखना किसी षड़यंत्र में फंस जाने की सुचना होती है। ऐसा सपना देखने पर कम से कम एक महीने तक किसी भी कागज पर सोच समझकर हस्ताक्षर करे।

अभक्ष्य : किसी भी अभक्ष्य वस्तु को देखना, किसी को उस वस्तु को खाते देखना और ऐसा देख कर घृणा उतपन्न होना, दुसरो से प्रशंसा पाने का योग बनाता है। समाज और सहयोगियों द्वारा प्रशंसा भी मिलती है।

फांसी : फांसी लगाना या लगते देखना जीवन में कोई नई राह या नये ढंग से जीवन शुरू होने का संकेत होता है। एक प्रकार से यह नवजीवन प्राप्त होने का सूचक है (lal kitab arth)।

पतंग : पतंग उडाना या उडते देखना यात्रा पर जाने का संकेत होता है। पतंग कट जाना या कटते देखना कार्य में सफलता का संकेत होता है। किसी पतंग को काट गिराना कार्य में असफलता की शंका का सूचक है। पतंगबाजी में भाग लेने का सपना देखना परिवार में घोर कलह या वाद-विवाद होने की सम्भावना बनती है।

नाचना : खुद का नाचना या किसी को नाचते देखना किसी तरह के शारीरिक कष्ट पाने का संकेत होता है। आलस्य और निराशा मिलने की संभावना का योग भी बनता है।

सपनो का अर्थ क्या होता है बताइये : ढेर सरे स्वप्न के अर्थ पड़ें

दक्षिणा : किसी को दक्षिणा देना या लेना अथवा दक्षिणा देते देखना भुखमरी की नोबत आने का संकेत है। आपका सारा खेल बिगड सकता है, दिवाला निकल सकता है।

छात्रवृत्ति : सपने में छात्रवृत्ति या पुरुस्कार पाना अशुभ होता है। यह कार्य में असफलता का सूचक और कोई भी काम न बनने का संकेत होता है।

गिनती : गिनती गिनना या किसी सामान की गिनती गिनना अशुभ होता है, यह धन की हानि का सूचक माना जाता है। अपमान भी सहना पढ़ सकता है।

कुश्ती : सपने में कुश्ती लड़ना या लड़ते देखना इसके अलग अलग फल होते है। (सपनो का अर्थ लाल किताब ज्योतिष में यह इस तरह से है) कुश्ती में विजय होना, अपने परिचित की विजय देखना अशुभ है, बनते काम बिगड़ जाने का सूचक होता है। और कुश्ती में पराजय देखना काम बनने की सुचना होती है।

उधार : सपने में उधर लेना या देना धन के नजरिये से शुभ होता है। ऐसा स्वप्न देखने पर धन का आगमन जरूर होता है।

अपराधी : अपने को अपराधी रूप में थाना या पुलिस, हवालात, जेल में देखना अच्छे पद या बड़ा सम्मान मिलने का संकेत होता है। इसमें आपको समाज या किसी भी अन्य नेता, संस्था के द्वारा सम्मान या पद की प्राप्ति होने का इशारा होता है।

जय: अपनी या दूसरों की जय-जय कार सुनना किसी संकट में पडने की सूचना होती है और किसी के द्वारा बूरी तरह अपमानित होने का योग भी बनता है।

ज्योतिष : ज्योतिष संबंधी कोई भी कार्य करना या देखना संतान की हानि पीडा होने का योग बनता है। अपने से छोटों के लिए अशुभ संयोग बनाता है।

अंजन : आंखो में अंजन देखना नेत्र रोग होने या आंख पर किसी भी तरह की चोट लगने का सूचक होता है। ऐसा सपना देखने पर आंखो के प्रति सावधानी बरतना चाहिए।

अकेला : स्वप्न में अपने को अकेले खड़े पाना, घूमते-टहलते देखना या बैठे पाना अचानक से किसी लम्बी यात्रा पर जाने के योग को दर्शाता है। अचानक से जल्दबाजी में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है।

अख़बार : स्वप्न में अख़बार पढ़ना, अख़बार खरीदना, अख़बार बेचना, अख़बार की घडी करना या घडी करते हुए देखना परिवार में वाद-विवाद, गृह कलह का सूचक होता है। ऐसे सपने परिवार में लड़ाई झगडे बढ़ने की और इशारा करते है।

अचार : सपने में किसी भी तरह का अचारा खाना, बनाना या अचार देखना उदार में रोग या शिरोपीडा होने का सूचक होता है।

पहरेदार : पहरेदारी करना या पहरेदार को पहरा देते देखना परिवार में चोरी हो जाने की सूचना भी होती है।

पेशाब : पेशाब करते देखना या करना शुभ सपना माना गया है। संकट का मिटना और धनलाभ का संकेत होता है।

स्वा्गत : सपने में खुद का स्वानगत होते देखना कलह शत्रुता बढने का संकेत होता है।

पसीना : पसीना देखना, पसीने में तर-बतर होना सुखद समय आने का लक्षण होता है।

हुंकार : सपने में हुंकार सुनना शत्रु से पराजित होने का सूचक माना गया है।

फाटक : किसी फाटक, गेट, प्रवेशद्वार से गुजरना या किसी अन्यु को निकलते देखना दोषारोपण से मुक्ति तथा वाद‍-विवाद में सफलता प्राप्त करने का लक्षण होता है।

मुण्डन : मुण्डंन होते देखना या कराना सुखमय दांपत्यभ जीवन का सूचक होता है।

शहनाई : शहनाई बजाना, बजते देखना, खुद सुनना दुखद स्थिति भोगने का सूचक होता है।

सुनापन : सुनापन या सुनसान जगह देखना ऐसे स्थान पर स्वयं को अकेला पाना अपने बल पर ही किसी कार्य में सफलता प्राप्त करने का संकेत होता है।

योगासान : किसी भी तरह का योगासन करना शुभ माना गया है। शवासन का दृश्य देखना सर्वोत्तोम शुभ होता है। यह दीर्घायु होने का सूचक होता है।

शिकार : शिकार करना, करते देखना परिवार के वरिष्ठय सदस्या के अस्वस्थ होने का सूचक होता है।

श्रंगारदान : श्रंगारदान का टुटना विवाहित स्त्रीय ऐसा देखती है तो यह पति के दीर्घायु होने का संकेत है, पुरूष द्वारा देखा गया ऐसा सपना दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ प्रेम का सूचक होता है।

बैंड-बाजा : कोई बाजा बजाना, बजते देखना किसी दुखद दशा में पडने का सूचक माना जाता है। किसी न किसी दुख से भरी स्थिति का सामना होने की संभावना होती है।

कंघी : कंघी करना या कंघी करते देखना या कंघी को जेब में रखना दांत या कान में किसी भी तरह की चोंट लगने का सूचक होता है।

अंधकार : अपन को अंधकार में घिरे पाना या अँधेरे में देखना, सुख और सौभाग्य, शांति का सूचक होता है। अंधकार देखने से अर्थ है आपका आने वाला समय अच्छा होगा।

आत्महत्या : आत्महत्या करने की कोशिश करना या किसी को ऐसा करते देखना लम्बी उम्र होने का लक्षण होता है। अगर कोई पहचान का व्यक्ति आत्महत्या करता दिखे तो निश्चित ही उसकी उम्र लम्बी होगी। बेहतर परिणाम के लिए इस स्वप्न को गुप्त ही रखे किसी से चर्चा न करे।

झुलसना : आग से किसी किसी भी तरह से झुलसने का सपना देखना संकट से मुक्ति का सूचक होता है। परेशानी या मानसिक चिंताओं या किसी संकट की समाप्ति का योग और कार्य में सफलता का सूचक भी माना गया है।

धमकी : सपने में किसी तरह की धमकी मिलना शत्रु पर विजय पाने का सूचक है। शत्रु का कोई भी कार्य नहीं बनने की संभावना का भी सूचक है।

छलनी : किसी तरह से गोलियों या किसी धारदार हथियार से अपना या किसी और का शरीर छलनी होते देखना अचल संपत्ति प्राप्त करने का संकेत होता है। यह सम्पत्तियां उत्तरधिकर में मिलेगी और आप स्वयं प्राप्त करेंगे ऐसा योग बनता है।

कोहरा : सपने में कोहरा देखना या चलना यात्रा करते देखना दूसरों से छुटकारा व संकट से निकलने का सूचक होता है। कोई आपराधिक मामला चल रहा हो तो उसमे भी निर्दोष प्रमाणित होने का संकेत होता है।

गालियां देना ; सपने में गाली देना, गाली देते देखना आपके कार्य की सफलता का सूचक होता है, आपका कोई सा भी अटका हुआ काम तुरंत पूरा हो जायेगा।

वंदनवार : घर के प्रवेश द्वार पर वंदनवार लगी देखना भारी शोक की सुचना है, केवल आम के पत्तों की वंदनवार देखना शुभ होती है। तरह तरह की रंगीन वन्दनवारों को देखना परिवार में किसी की अर्थी उठाये जाने का संकेत होता है।

दाव : सपने में किसी भी प्रकार का दाव लगाना रोजगार में भारी हानि उठाने या नौकरी हाथ से जाने की संभावना का संकेत होता है।

पंगत : भोजन करने की पंक्ति में खुद को या किन्ही दूसरे लोगों को बैठे देखना किसी भी शवयात्रा में जाने का सूचक होता है।

लिफाफा : सपने में लिफाफा खोलना, देखना, फाडना, रखना परिवार की गुप्त बात का प्रकट हो जाने का सूचक है।

डूबना: सपने में पानी में खुद का डूबना या किसी को डूबते देखना उन्नाति या उज्जवल भविष्य का सूचक होता है। स्वयं को डूबते देखने का फल तत्काल मिलता है।

सडी-गली : सपने सडी-गली कोई भी वस्तु या पदार्थ देखना शुभ माना गया है।

संगीत : संगीत सूनना, देखना किसी कष्ट को उठाने का समय आने का सूचक होता है। कई दिन तक शोकमग्ना रहने की प्रबल संभावना का भी योग है।

उंगली से चुटकी : चुटकी काटना या काटते देखना परिवार में कलह होने का संकेत होता है। परिवार में वाद विवाद की स्थिति पैदा होंगी।

सिसकिया : खुद सिसकिया भरना, भरते देखना संकट आने से पूर्व की सूचना होती है।

सिलना : सिलना, सिलाई करना, सिलाई करते देखना बिगडा काम बन जाने का संकेत है। रूका हुआ धन वापस मिल जाने की भी संभावना बनती है।

वीणा : वीणा वादन करना, सुनना भविष्य में दुखी रहने का लक्षण है। किसी न किसी दुख को भोगने की अग्रिम सूचना हे।

ढांकना : किसी वस्तु को ढांकना या ढंकी हुई देखना हानि होने का सूचक होता है।

फांस : पैर या हाथ में फांस लग जाना शत्रुओ द्वारा रचे गये षडयंत्र के असफल हो जाने का सूचक है।

स्टू्ल : स्टूल देखना, स्टूमल पर चढना असफलता का सूचक होता है।

ऊंचाई : अपने को या किसी और को ऊंचाई पर खड़े देखना अपमानित, लांछित होने का संकेत होता है। ऐसा सपना देखने पर आप बड़ी ही लज्जाजनक स्थिति में फंस सकते है।

कूदना : किसी ऊंचे स्थान से कूदना कार्य में असफलता, निराशा का सूचक होता है। आशा के विपरीत कोई कार्य असफल होंगे और अचानक कोई नुकसान भी हो सकता है।

खूनखराबा : सपने में किसी भी तरह का खूनखराबा देखना या उसमे भाग लेना पारिवारिक सुख शांति बढ़ने और धन मिलने का सूचक होता है।

खेलकूद : सपने में किसी भी तरह के खेल में भाग लेते देखना भाग्य में उन्नति होने का संकेत होता है। ऐसा सपना विदेश की यात्रा का योग भी बनता है।

गलना : किसी वस्तु का गलना या गलाना शारीरिक कमजोरी आने का सूचक होता है। किसी भी दुर्घटना से भारी चोंट या शरीर को नुकसान किसी भी तरह का नुकसान होने का संकेत है।

चौसर या चौपड़ : चौपड़ खेलना या इस खेल को देखना किसी मित्र से विश्वाश्घात मिलने का सूचक होता है और कारोबार में हानि का भी यह सूचक होता है।

छंटनी : किसी कारखाने, उद्योग, कार्यालय में छंटनी में आना या कर्मचारियों की छटनी देखना निश्चित रूप से पदोन्नति का सूचक होता है, छटनी यानी की सेलेक्ट करना।

बटन : किसी भी वस्त्र में बटन लगाना या लगाते देखना किसी संकट में पडने का संकेत होता है। कोई न कोई मुसीबत या दुख अवश्यन आयेगा। परेशानी होगी ऐसा समझना चाहिए।

परीक्षा : किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में खुद को या किसी दूसरे को बैठे देखना असफलता का संकेत है। विचाराधीन कार्य गडबड हो जाने की संभावना या किसी परीक्षा प्रतियोगिता में असफल हो जाने का भी संकेत है।

नाटक : नाटक में भाग लेना या नाटक देखना किसी के द्वार छल-कपट करने या ठगे जाने की नौबत आने की सूचना है। किसी करीबी व्याक्ति द्वारा इस प्रकार का कार्य किये जाने की संभावना का पूर्व संकेत भी है।

तोलना : सपने में अपना वजन तोलना या किसी को ऐसे करते देखना अचानक संकट में पड जाने का सूचक होता है।

वसीयत : वसीयत करना, पढ़ना, लिखना देखना अचल संपत्ति में कमी व हानि का सूचक होता है। ऐसा सपने देखने के बाद अचल संपत्ति के प्रति सचेत रहना चाहिए।

भांग : भांग बनाना, पीसना या देखना नशा करना, किसी को नशे में देखना मानसिक चिंताओं के बढने का संकेत होता है। नशे में लडखडाना, गिर पडना परिवार द्वारा अपमानित होने का योग बनाता है।

छपाई : स्वप्न में किसी तरह की छपाई करना या छपाई का काम देखना परिवार के किसी सदस्य द्वारा या पडोसी के द्वारा कलंक/इल्जाम लगने का संकेत होता है। बिना कारण के कोई वाद विवाद में पढ़ सकते है, अगर काले रंग की छपाई दिखी तो यह अति शुभ होती है।

गिरना : किसी जगह से स्वयं का गिरना या किसी को गिरते देखना उन्नति, भाग्योदय होने का सूचक होता है। ऐसा सपना देखने पर आपका हर काम बनेगा, परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते है, खुशियां बढ़ेगी। अगर घर में कोई कन्या है तो ये सपना उसका तत्काल विवाह होने का संकेत भी होता है।

दान : सपने में दान करना अशुभ माना गया है, दान लेना शुभ माना गया है।

छम-छम : पायलों की छम-छम सुनना या पायल की छम छम की आवाज़ दूर से सुनाई दें तो किसी अतिथि के आने का संकेत होता है। ऐसा सपना देखने पर अतिथि के स्वागत में काफी समय लगना भी इसका सूचक होता है।

कविता : सपने में कविता का पाठ करना, लिखना, सुनना कवि सम्मलेन में जाना या देखना शिरोरोग का सूचक होता है इसके अलावा ऐसा स्वप्न देखने पर कोई गलत शब्दों का उपयोग भी कर सकता है।

आवारागर्दी : सपने में आवारागर्दी करते या फालतू इधर उधर भटकते हुए देखने पर बेरोजगार को नौकरी मिलने का संकेत होता है। और जो पहले से नौकरी कर रहे है उनके लिए यह पदोन्नति का संकेत होता है।

अरअराना : अरअराना घहराकर गिर जाना बहुत ही शुभ होता है यह किसी भी कार्य में बिलकुल सफलता मिलने का सूचक होता है। ऐसे में अगर आपको चोट भी लग जाए तो यह और भी अति शुभ होता है।

रोटी का कौर : भोजन का कौर अपने मुंह से गिरते देखना किसी आत्मीय, परिजन की मृत्यु का सूचक होता है। ऐसे दुखद समाचार मिलने का योग भी बनता है जिसके बाद आपको भोजन का एक कौर भी मुंह में न उतरे।

कर्मकांड : कर्मकांड यज्ञादि करना या देखना अशुभ होता है। यह ख़राब समय आने का योग बताता है। ऐसा स्वप्न देखने पर बैठे-बैठे समस्याए परेशानियां आने लगती है, मानसिक तनाव भी बढ़ता है। व्यर्थ की भागदौड़ करना पड़ती है कई तरह की उलझने झेलना पड़ेगी।

आह : सपने में आहें भरना या गूप-चुप रोना अच्छा समय आने का सूचक होता है। ऐसा स्वप्न सब कुछ ठीक ठाक होकर प्रसन्नतापूर्वक समय व्यतीत होने का लक्षण होता है।

अभिनय : किसी भी तरह के अभिनय नाटक फिल्म आदि में करना या किसी को करते देखना दुर्घटनाग्रस्त होने का संकेत होता है। इस तरह का सपना देखने के बाद कम से कम एक दो महीने तक सावधानी से रहना चाहिए।

आधा चांद : सपने में आधा चांद देखना पत्नी से सहयोग मिलने का सूचक होता है यह सुखी दाम्पत्य जीवन का संकेत भी होता है।

अलबम : सपने में चित्रों का संग्रह देखना यानी की एल्बम देखना, कहीं से कोई दुखद समाचार मिलने की ओर संकेत करता है। यह सुस्ती, आलस्य में पड़ने की सुचना भी है।

इंग्लिश : स्वप्न में अंग्रेजी या कोई भी विदेशी भाषा पढ़ना, बोलना यानी अपनी मातृभाषा के अलावा कोई दूसरी भाषा बोलना अपने पडोसी या मित्र से लड़ाई व मनमुटाव होने का सूचक होता है। ऐसे में आप जितना तेजी से बोलना या पढ़ना देखते है उतनी ही तेजी से विवाद बढ़ने का संकेत होता है।

सीढी : सपने में सीढी पर चढना सफलता का सूचक होता है। ओर नीचे उतरना सफलता का चिन्ह होता है। सीढीयों से लुढकना निश्चित सफलता मिलने का सूचक होता है।

अपहरण : सपने में अपना या किसी दूसरे का अपहरण देखना दीर्घायु प्राप्त करने का सूचक होता है। अच्छा स्वास्थ्य और सुखी जीवन का संकेत भी होता है।

छींक : सपने में स्वयं छींकना या किसी को छींकते हुए देखना अशुभ होता है। ऐसा स्वप्न देखने पर कम से कम तीन-चार दिन तक कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।

झपट्टा : झपट्टा मारकर किसी से कोई चीज छिनना या किसी पशु-पक्षी का झपट्टा मारकर कोई वस्तु ले भागने का सपना देखना, शेयर, लोटरी, सटटे में अचानक से धन लाभ होने का संकेत होता है।

नशा : सपने में किसी भी तरह का नशा करना नशे में झुमना या किसी दूसरे को इस रूप मे देखना मानसिक परेशानीयां बढने का संकेत होता है। समस्यायएं ऐसी आ जाने की संभावना है कि बुद्धि ही काम न करें।

पोंछना : घर में पोंछा लगाना या किसी वस्तु‍ को साफ करने का सपना देखना गृह या दुकान परिवर्तन का संकेत होता है। पदासीन व्य‍क्तियों के स्थाृनातरण का भी सूचक माना जाता है।

टकराना : सपने में किसी निर्जीव वस्तु से टकराना शुभ होता है। किसी सजीव वस्तु से टकराना अशुभ माना गया है। जानवर, आदमी या पक्षी से टक्कर हो जाना दुख, मुसीबत आने का सूचक होता है, केवल गाय से टकराना शुभ माना गया है, काले रंग की गाय हो तो यह और भी शुभ होता है।

किसी भी चीज को खोलना : अलमारी खोलना, परिवार में चोरी होने का संकेत माना जाता है, दरवाजा खोलना, किसी मेहमान के आने का संकेत होता है। संदूक खोलना, धन की हानि की आशंका बनेगी। मंत्रादि खोलना, किसी भी तरह की डिग्री या उपाधि मिलने की सम्भावनाये है।

घायल : किसी को या स्वयं को सपने में घायल देखना, संकट से छुटकारा दिलाता है। और सभी तरह की चिंताओं के मिटने का योग बनता है।

भटटा : सपने में किसी तरह का भटटा, ईंट, खपरेल, कुम्हार के बर्तन देखना नये निर्माण कार्य का सूचक है। कुछ न कुछ नया निर्माण होने का संकेत है।

वरमाला : वरमाला डालने का सपना देखना पीटीआई-पत्नी या परिवार में अपने से बड़ों में कलह होने का सूचक होता है।

तांकझांक : तांकझांक करना या करते देखना किसी से मारपीट कहासुनी, लडाई झगडे हो जाने की संभावना का सूचक होता है। पडोसी या मित्र के साथ इस प्रकार की नोबत आ सकती है।

बरसात : बरसात में भीगने का सपना देखना शुभ होता है। यह बीमारी से मुक्ति, संकट से रक्षा का सूचक होता है।

नाप : किसी वस्तु की नाप-जोख करना कार्य या व्यापर में हानि होने की संभावना का संकेत है। अप्रत्यजक्ष रूप से व्यापर में या नौकरी से निकाल दिये जाने की संभावना का भी सूचक है।

तंग : खुद को या अपने किसी परिचित को तंग हाल में देखना खुशहाली मिलने का सूचक है। आपकी सारि चिंताए दूर हो जाएंगी।

लकीर : सपने में किसी भी आडी-टेडी, सीधी लकीर अर्थहीन ढंग से खींचना अशुभ होती है। ऐसा सपना देखना बाधाएं पडने मन-मुटाव की दीवारें मजबूत हेाने का लक्षण है। कलह बढने की संभावना का सूचक भी होता है।

श्राद्ध : श्राद्ध करना, देखना, पित्रों को पानी देना सुखद समय आने का समय होता है।

सुगंध : सपने में सुगंध महसूस करना, सुगंधित पदार्थ देखना चर्म रोग से पीढित होने का संकेत होता है।

श्रंगार : पुरूष द्वारा स्त्रीह को श्रंगार करते देखना, अविवाहित है तो विवाह का योग बनता है, विवाहित है तो पत्नी से कलह हो सकती है। स्त्री ऐसा स्वप्न देखती है जो कुवांरी होने पर विवाह का योग और विवाहित होने पर दांपत्यव सुख प्राप्ती का योग बनता है।

रोना : सपने में रोना संकट का निवारण होना, दूसरों को रोते देखना शत्रु के प्रबल होने का लक्षण है। समूह में रोना या समूह में लोगों को रोते देखना, किसी जुलूस या धार्मिक समारोह में शामिल होने की संभावना होने का सूचक है।

टांकना : छापा खाने के टाइप (Keyboard) अक्षर देखना उसकी सेंटिंग करना या टाइपराटर पर टाइप करना या टाइप किये गये कागजपत्र देखना किसी परीक्षा प्रतियोगिता आदि में निश्चित सफलता मिलने के योग को दर्शाता है।

फंदा: सपने में किसी भी तरह का फंदा लगाना या देखना मुसीबतों से छुटकारा पाने का संकेत होता है। समस्याओं का शीघ्र समाधान मिलने की संभावना दर्शाता है।

पढना : सपने में कुछ पढना या पढाना अथवा किसी को पढते या पढाते देखना शुभ माना गया है। ऐसा सपना ‍ अपने बुद्धिकौशल से किसी कार्य में सफलता प्राप्त करने का सूचक होता है।

नर हत्या : नर हत्या करना या देखना शत्रु पर विजय का संकेत होता है। दूसरे लोगों पर रोब बडने का भी संकेत है। ऐसे सपने देखने पर मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बनता है।

त्रिकोण : त्रिकोण बनाना या सपने में देखना तीन तरह से सफलता प्राप्ति का योग बनाता है। कम से कम तीन कार्यों में पूरी सफलता मिलने की संभावना रहती है।

कुछ खरीदना : जिस वस्तु को खरीदने का स्वप्न देखा जाये वही वस्तु चोरी चले जाने का संकेत होता है। इसलिए कुछ समय उस वस्तु का विशेष ध्यान रखे।

जलना : आग या किसी गर्म वस्तु से जलना किसी को जलते देखना मान-सम्मागन प्राप्ति का संकेत होता है, किसी उच्चत पद की प्राप्ति होती है।

झोली : किसी के आगे झोली फैलाना, भीख मांगना या मांगते देखना अत्यंत शुभ लक्षण होता है। किसी साधु या भीखारी को इस रूप में देखना तो और भी शुभ माना गया है।

टहलना : अपने को कहीं भी अकेले टहलते, सैर करते देखना अच्छे बेहतरीन स्वास्थ्य का सूचक होता है।

ठोकर : सपने में ठोकर लगना या ठोकर खाकर गिर पडना बहुत शुभ होता है। यह कार्य में सफलता और प्रगति का चिन्ह होता है।

तराश : किसी वस्तु को तराशना या तराशते देखना कार्यक्षमता में रूकावट या गिरावट का सूचक होता है। कार्य की प्रगति में बाधा पड सकती है।

सेहरा : अपने विवाह का सेहरा पहनना या उसे देखना दांपत्यभ जीवन में कलह और तनाव का सूचक होता है।

भीख : सपने में भीख मांगना या किसी को भीख मांगते देखना पारिवारिक सुख संपत्ति बढने का संकेत होता है।

घर की छत : घर की छत पर बैठना या किसी को बैठे देखना मान-सम्माान पर आघात लगने का संकेत होता है। किसी न किसी के द्वारा अपमानित होने का योग बनता है।

छलांग : छलांग भरना या भरते देखना तत्काल असफता का सूचक होता है। किसी न किसी तरह की असफलता का सामना करना पढ़ेगा।

सपने में जमीन पर चलना, नया रोजगार या नया पद मिलने का सूचक होता है।

कुमारीपूजन : कुमारीपूजन करना या देखना बहुत शुभ होता है, खूब सुख मिलेगा , ऐसे सपने गिनती के लोगों को ही आते है।

चंग धपड़ा : धपड़ा बजाना या बजते देखना, धपडे बजने की ध्वनि सुनाई पड़ना किसी अशुभ समाचार के मिलने का सूचक होता है।

पदमासन : सपने में खुद को पदमासन में बैठे देखना गृहस्थय जीवन के प्रति उदासीनता बढने का सूचक होता है। ऐसा सपना देखने पर संसार से विरक्त भाव बढता ही जायेगा। मन वैरागी होने लगेगा।

बिस्तर : बिस्तर पर अपने को लेटे देखना रोग से मुक्ति, बिस्तर बांधते देखना कार्य में सफलता की प्राप्ति और बिसतर खोलना स्वस्थ्य ख़राब होने का सूचक होता है।

विमान : विमान देखना विमान में यात्रा करना आयोजित यात्रा में रूकावट या बाधा का संकेत है।

विस्फोट : विस्फोमट करना, देखना, सुनना अचानक उन्नति प्रगति होने का सूचक होता है।

शंख : इस सपने का अर्थ बताइए (लाल किताब) शंख बजाना, फूंकना, स्पर्श करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह सभी कार्य में विजय सफलता का सूचक होता है।

तराजू : तराजू में बैठकर अपने को तुलता देखने पर भयंकर रूप से बीमार पड जाने की सम्भावना होती है। ऐसा सपना देखने पर खानपान पर नियंत्रण रखें, भयानक रोग लग सकता है।

निछावर: किसी मांगलिक कार्य, विवाह आदि के समारोह में न्यों छावर करना या न्योछावर करते देखना प्रगति का सूचक है। ऐसा सपना देखकर अपने कार्य में तरक्की होने का भी येाग बनता है। न्योवछावर लेना या पाना अशुभ फल का सूचक माना गया है।

संडास : संडास देखना, जाना, गंध महसूस करना धन प्राप्ति का संकेत है।

सगाई : सगाई देखना, सगाई समारोह में शामिल होना किसी से संबंध-बिगड़ने का संकेत होता है।

सटटा : सपने में सटटा खेलना किसी के द्वारा धोखाधडी किये जाने का संकेत है।

सलामी : सलामी लेना या लेते हुए किसी को देखना किसी के द्वारा अपमानित होने का संकेत है।

उछलना : स्वयं को या किसी और को उछलते कूदते देखना किसी दुःख भरे समाचार के आने का संकेत होता है। ऐसा स्वप्न देखने पर कुछ उदास कर देने जैसा जरूर होता है।

थकान : सपने में थकावट के कारण बैठ जाना, थक जाना, बडी तेजी से कार्य बनते जाने का संकेत होता है।
जो काम लगता था नहीं होंगे वह भी तत्काल पुरे हो जायेंगे।

दंगल : दंगल में भाग लेना या दंगल होते देखना दुश्मन पर विजय और बाधाएं मिट जाने का सूचक होता है।

दिक्षा : सपने में दिक्षा लेना या देना शुभ लक्षण है यह परीक्षा या प्रतियोगिता में निश्चित सफलता का योग बनाता है।

निशाना : किसी चीज पर निशाना लगाना या लगते देखना कार्य में सफलता मिलने का सूचक होता है। बडी पुरानी कोई इच्छा पूरी होने की संभावना भी बनती है।

बधाई : सपने में बधाई या सन्देश पाना या सुनना किसी होने वाली दुखद घटना के घटित होने की सुचना होती है।

वाह-वाह : वाह-वाह करना, सुनना घोर अपमान होने का लक्षण होता है। कोई न कोई ऐसा कारण उपस्थित हो सकता है की इस तरह की नौबत आ जाये इसलिए बात करते वक्त पूरी सतर्कता रखे।

शोक : शोकमग्न होना शोक समारोह में शामिल होने का सपना देखना जल्द ही आनंद उत्सव के आयोजन का सूचक होता है।

सिंदूर: सपने में सिंदूर किसी भी रूप में देखना अशुभ माना गया है। देवी-देवताओं का सिंदूर अपवाद मात्र है।

सिंचाई : बगीचे में सिंचाई करना नयी संतान आने का संकेत है। खेत में सिचांई करना या करते देखना धनलाभ का सूचक होता है।

शत्रु : सपने में अपने शत्रु को देखना, शत्रु के शरणागत होने की सूचना है।

सेवा : अपने से बडों की सेवा करने का सपना देखना शुभ होता है।

धोना : सपने में बर्तन धोना, स्वांदिष्ट भोजन की प्राप्ति, हाथ धोना धन लाभ का संकेत, सिर धोना शुभ और हाथ-पैर धोना यात्रा पर जाने की संभावना का संकेत होता है। कपडे धोना भविष्य में बीमार पडने की सूचना का संकेत होता है। गंदे कपडे धोना अत्यंत शुभ माना गया है।

ब्रश : ब्रश से जूते साफ करते देखना या जूतों पर पॉलिश करना, कराते देखना किसी नये कार्य के शुभारंभ का संकेत होता है।

लालटेन : लालटेन जलाना या जलते देखना काम में रूकावट पडने की संभावना होती है। लालटेन, दीपक बुझाना शुभ माना गया है। वह समस्यााओं का अंत हो जाने का सूचक होता है।

रोपनी : किसी फसल की रोपनी करना या करते देखना नई जमीन-जायदाद खरीदने के योग बनने का और अचल सपंत्ति बढने का संकेत है।

ठोकना : सपने में कील, काठी या कोई चीज ठोकना या नाल ठोकना देखने पर शत्रु से पराजित होने का योग बनता है तथा मूंह की भी खानी पड सकती है।

पार : नदी, तालाब, या कोई जलाशय तैरकर पार करना असफलता या कोई पुरुस्कार प्राप्त करने का संकेत है। किसी संस्थाय द्वारा भी आपको मान-सम्मान मिल सकता है।

जुआ : किसी भी तरह का जुआ खेलना या किसी भी तरह के जुए को देखना धन हानि, अपमान या कलंक लगने का संकेत होता है। सपने में जुए में विजय होने से हानि का संकेत और बीमार पडने की संभावना का योग भी बनता है।

शराब : शराब पीलाना, पीना, देखना पडोसीयों से कलह होने का सूचक होता है। घनिष्टी मित्र से भी बैर होने की संभावना होती है।

झगडा : सपने में किसी से झगडा होना या होते देखना अगला दिन सुख से व्यातित होने का लक्षण है।

झाडु : इस सपने के अर्थ में देखे, झाडु लगाना या किसी को झाडु लगाते देखना घर परिवार में चोरी होने का सूचक होता है। कम से कम 15 दिनों तक सतर्कता से रहें।

तस्करी : तस्करी चोरी करना या कराना या देखना उसमें भागीदार बनना, ग्रहकलह या मित्रों से गहरा विवाद होने का संकेत होता है, अचानक कोई लांछन भी लग सकता है।

नकल : नकल करना या करते देखना कार्य में असफलता व यात्रा में बाधा तथा बना-बनाया काम बिगड जाने का सूचक होता है। वाद-विवाद, मुकदमें या पंचायत में पराजित होने का भी संकेत है।

विदेश यात्रा : विदेश यात्रा करना या देखना अशुभ होता है। यह परिवार में उग्र विवाद की अग्रिम सुचना भी होती है और किसी की मृत्यु की सुचना भी मिल सकती है।

कलमा : कलमा पढ़ना या पड़ते हुए देखना बहुत शुभ सूचक होता है। इस तरह के सपने सिर्फ चुनिंदा लोगों को आते है, बहुत लाभ होगा।

अपमानित : स्वप्ने में अपने को या किसी और को अपमानित होते देखना मान सम्मान या पुरुस्कार मिलने की सुचना होती है। किसी भी तरह से आपको सम्मान प्राप्त होता है।

अटक : किसी वस्तु, स्थान, झाडी या पेड़ में अपने को फंसा या अटका हुआ देखना मुक़दमे, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, इंटरव्यू आदि में सफलता प्राप्त करने का और आने वाले संकट से छुटकारा मिलने का संकेत होता है। अगर आप इसी तरह की दूसरे व्यक्ति को देखते है तो यह असफलता और शत्रु द्वारा हार का संकेत होता है।

कश : किसी भी तरह के धूम्रपान के कश लगाना या लगाते देखना शरीर के जोड़ों में दर्द होने का सूचक होता है। इसमें नेत्र रोग होने की भी संभावनाएं बनती है।

भीड़ देखना : लोगों का जमघट देखना या भीड में शामिल होने का सपना देखना किसी कार्य के लिए प्रशंसा प्राप्त करने का सुचक होता है।

पूजा-पाठ: पूजा-पाठ करना या किसी ओर को पूजा-पाठ करते देखना एक दूर्लभ स्वप्न माना गया है। ऐसा सपना देखने के बाद व्यक्ति जीवन में कभी किसी प्रकार का कष्ट नहीं पाता उसका शेष जीवन सुख और शांति के साथ व्यतीत होता है।

ठिठुरना : ठंड में या अन्य किसी कारणवश ठिठुरना उत्तम भाग्य और प्रत्येाक कार्य में सफलता का सूचक है।

ससुराल : ससुराल जाना या ससुराल का दृश्य देखना दांपत्य जीवन में कलह, दरार पडने का सूचक है।

हुक्का : हुक्का देखना, पीना, पीलाना खुब दोस्ती बढने का सूचक होता है।

लौ-लपट : आग की लौ या लपट देखना पारिवारिक विवाद की समाप्ति का संकेत है।

बोझ : अपने सिर पर भारी बोझ रखे देखना या उठाना सारी चिंताओं और संकट से छुटकारा पाने का लक्षण है।

झूला : झूला झूलना या झूलते देखना कार्य में बाधा, प्रगति में अवरोध पड जाने का सूचक होता है। सोचे हुए या इच्छित कार्य में कोई न कोई किसी भी तरह का अडंगा पड सकता है।

निरादर : सपने में अपना निरादर देखना राज्य सम्मान या उच्च कोटि का पुरस्कार प्राप्त होने का संकेत माना गया है।

धार्मिक : सपने में किसी भी प्रकार के धार्मिक समारोह का आयोजन देखना शुभ माना गया है। यह सब ओर से लाभदायक होने का संकेत है।

योजना : सपने में बनाई गई कोई कार्य योजना देखना उस कार्य की असफलता की पूर्व सूचना होती है।

रंगना : किसी वस्तु को रंगना या रंगते देखना उस वस्तु को हानि पहूंचाने का सूचक होता है।

गोली : सपने में गोली चलना या चलते देखना तत्काल काम बनने का योग बनता है। अगर आपको किसी भी तरह की हानि हुई है तो तुरंत उसकी पूर्ति होगी।

चढ़ना : किसी ऊँचे स्थान पर चढ़ना या किसी को चढ़ाई करते देखना अवाउन्नति और किसी भी तरह के नुकसान के होने का सूचक होता है।

पानी पर चलना : कारोबार में हानि और पदोन्नति होने का संकेत होता है।

लंगर : Lal kitab गुरुद्वारे में लंगर खाना या देखना शुभ होता है यह सपना धन संपत्ति में वृद्धि का सूचक होता है। व्यायपारीयों के लिए ज्यादा शुभ होता है।

रोजगार : रोजगार की तलाश में भटकते फिरना धनलाभ का सूचक होता है।

लट : स्त्री का सपने में लट बनाना, लट पर हाथ फेरना या सहलाना मानसिक चिंताएं बढने का संकेत है।

लटकना : स्वप्न में किसी चीज को पकडकर लटकना किसी दूसरे व्यक्ति को लटकते देखना रूका हुआ काम बन जाने की संभावना को प्रकट करता है। सोचे गये सभी कार्य पूर्ण होने की संभावना होती है।

गवाही : किसी बात का गवाह बनना, गवाही देने का सपना देखना किसी अपराध में फंसने की सुचना होती है। बिना वजह के आप किसी लफड़े में फंस सकते है।

आकाश पर चलना : अचानक अपमानित या फिर अस्वस्थ होने का सूचक होता है। परिवार में कोई सदस्य ऊंचाई से गिर सकता है, सावधानी बरते। Sapno ka arth hindi mein निम्न स्वप्ना का लाल किताब के अनुसार यही फल होता है।

शेखी : सपने में डींग हांकना या शेखी बघारना शत्रु के प्रबल होने की सूचना है।

सुई धागा : कपडे में सुई धागा से सिलाई करना या करते हुए देखना फालतू के खर्चे रुकने का संकेत होता है। घर परिवार में पैसा बचेगा कर ज्यादा समय तक ठहरेगा।

कुहनी (कोहनी ) : किसी को कोहनी मारना या किसी का कोहनी मारते देखना मान और सम्मान बढ़ने का संकेत होता है। आपके काम समय से पहले जल्दी से हो जायेंगे। अगर कोहनी स्त्री की हो तो अशुभ फल मिलते है।

कुहराम : कुहराम देखना या उसमे शामिल होना, किसी हंसी ख़ुशी भरे समारोह में भाग लेने का संकेत होता है। कुहराम अगर किसी की मृत्यु का हो और शव भी दिखाई पड़े तो यह स्वप्न अत्यंत मंगलकारी माना गया है।

उड़ना : स्वयं को या किसी दूसरे स्त्री पुरुष को उड़ते द्केहना गंभीर रूप से किसी दुर्घटना में घायल हो जाने का संकेत होता है, सावधानी रखे।

उदास : सपने में खुद को या किसी दूसरे स्त्री पुरुष को उदास देखना शुभ समाचार मिलने और घर परिवार में कोई मंगल कार्यक्रम के होने का सूचक होता है। सपने में उदासी देखना शुभ होता है।

उद्घाटन : किसी भी चीज का उद्घाटन करना या होते देखना अशुभ होता है। उदघाटन का स्वप्न देखने पर किसी न किसी तरह का नुकसान जरूर होता है।

कोंचना : किसी को कोंचना या किसी के द्वारा कोंचा जाना शत्रु द्वारा फैलाई या बना दी गई योजना के सफल होने का सूचक होता है।

विक्षिप्त : खुद को या किसी और को विक्षिप्त रूप में देखना अपमानित होने, गृह कलह या मित्रों में वैमनस्य की सुचना मिलने का योग होता है।

नुकीली : किसी नुकीली चीज का घोंघा जाना या उससे चोंट लगने का सपना देखना वाद-विवाद या मुकदमें में सफलता पाने का लक्षण होता है।

तो हमने यहां आपको कई तरह के सपनो का अर्थ बताये, sapno ka arth kya hai in Hindi में उनका फल अपने जान ही लिए है। अगर अभी आपको अपने स्वप्न का अर्थ नहीं मालूम चला या वह सपना यहां पर नहीं मिला तो निचे कमेंट में लिख कर हमे बताये। इसके अलावा हमे बताये की आपको हमारा यह प्रयास कैसा लगा – धन्यवाद।



The Guru who teaches Dreams

57 Comments

  1. किसी औरत का अपने पति को मरते देखना सपने का मतलब क्या होता है यानी पत्नी द्वारा अपने पति की मौत देखना

  2. Hello

    Kabhi tym se muje ek Sapna aa Raha h ki me koi exam Dene Jana hai but me ja nii pa Rahi kabhi car kharab ho jati h kabhi me so jati hu to kabhi mera admit card miss ho jata hai ..ye Sapna muje 2 saal se aa Raha h but kabhi kabhi aata hai..kya matlb h is sapne ka

    1. सपने में श्रृंगार करना यह मुसीबत आने का संकेत है अतः सावधान रहें। इष्ट देव का सम्मान करें पूजा करें।

  3. mere sapne me mujhe do Baar goah
    (Monitor lizard) khedta hai aur main bhagta rahta hu bahut door tak bhagta rahta hu Aisa mere saath do Baar hua hai
    please reply my WhatsApp number
    9956144451

  4. सपने मे किसी दुसरी स्त्री से संभोग करते देखना का अर्थ

  5. मैंने अपने सपने में एक बिल्ली को एक तोते का बच्चा लेजाते हुए देखा और वो उसको हमारे घर की छत पर ले गया फिर में उसको बचाने गया तो वो उसको हमारे बाथरूम में लेकर घुस गया पर उस को मेने बचा लिया इन सब का क्या अर्थ है ।

  6. सपने में शादी का घर देखना साथ में तुलसी का पोधा घर के बिलकुल सामने और घर में कोई भी नजर नहीं आ रहा है इसका क्या मतलब है

  7. मंदिर को उछलते देखना , तस्वीर को गिरते देखना का क्या मतलब है।

  8. Maine is magh purnima k din ko sapna dekha ki mujhe kamakhya mandir k andar ek pandit nahla raha he,me huwa me ulte leta tha white kapre me fir pandit ne mujhe pehle dudh and fir pani ne nahalaya mere piche tin lardkiya bina kapro me baithi huwe the is sapne ka kya matlab he sir

  9. सपने मे अपने सारे दांत टूटते हुए देखना। इसका क्या मतलब हुआ।

    1. सपना में
      1 पेर में तेल लगवाना का मतलब क्या है?

      2 किसी के शादी में जाना अपनो के साथ?

  10. Sapne me kisi ko chhin kya hua dekhna… Aur ghar log kisi baat ki badhai dene aate hain… Aur unhi me se kisi se ladai dekhne ka kya matlab hota hai?

  11. मेने सपना में देखा कि में अपने प्रेमी के साथ किसी के शादी में हु इसका क्या मतलब है कृपया हमें बातये !

  12. मेने सपना में देखा कि में अपने प्रेमी के साथ, और अपने परिवार वालो के साथ किसी के शादी में हु। इसका क्या मतलब है कृपया हमें बातये !

  13. मेने सपना में देखा कि में सोया हु ओर मेरे पैर में कोई तेल लगा रही है और कोई लड़की बगल में खड़ा है इसका मतलब क्या है कृपया हमें बताये।

  14. Sir maine sapno me dekha ,main pooja kart raha hu jisme ek mantra jap karraha Hu jo ye hain “Shashtang – – Agni gandharkan” sika mat lab bataiye plz….

  15. Shubh 5 bje Maine spne me dekha ki Mai bhr se ghr aaya aur mujhe mere bhai ki mout ki khabr mili iska arth btaiye bht presan hu

  16. Meine 5 or 6 baje k beach dekha ki ek ghar tha jiska darbaza lakdi ka tha bahut badda or theek uske saamne badh ka ped tha bahut bada or uski kaafi jaddein jameen k saath mili thi jiske niche kaafi se chotiyaan thi fir achanak un chotioon ne us pure ped ko tehas nehas kar diya or dodti huyi humare ghar ki taraf aane lagi meine darbaaza band karne ki koshish ki par unhone tod diya or sidhe aage daakhil ho gayi aage khet the khetton mein ghar tha fir bo dodti huyi wapis aayi meine danda maara or bo baagh gayi fir uske baad muje meri saas saali dikhi hum bed pe the sone ja rahe the uske baad tufaan aaya challa gaya phir ik ladka kuta lekar humare ghar aaya reacharge karane kutta meri taraf kheench raha tha ladke ko uske baad achank se chotte bache aaye jinme se ik krishna bane huye tha hasta huya aaya phir meine or ik aadmi tha hum paise doodne lage apni jeb main bo bachaaage challa gaya fir humne sikke ikthe kiya or us bachhe ko diye phir bo krishna hasta huya challa geya aage us bachhe ko snake dikha bo chilaya mein bagha or dekha k chota sa snake tha lakin jump laga k 2foot udta tha unmein se ik bada bachha tha jo danda lekar us snake ko bagha raha tha meine bi koshish ki lakin bo snake mere piche pad gaya ab bo do ho gaye snake ik or gaya itne mein mere father b danda lekar aa gaye meine danda maara snake ko bo jakhmi ho geya ….

  17. मैने सपने में एक महिला सिपाही को देखा, पहले तो वो साइकल पे खड़ी थी, मैं मोटरसाइकिल से उसको क्रोस कर गया, उसने इशारा किया तो आगे जा के रुका, वो पहचान रही है दोस्त है ऐसे बात कर रही थी, फिर उसने लिफाफा पार्सल दिया जिसमें ढेर सारे पैसे थे, फिर बाद में नम्बर लिया और दिया, नम्बर लेते वक्त उसकी सहेली भी थी।

  18. Mane AJ 1 spana morning mein or 1 sapna afternoon mein mai dekhna
    Morning- mera boss muje job se nikal raha hai
    Afternoon- koi meri Fasal (crop) chori kar le jata hai

  19. Mere ko ratko sapna aya ki samsan me mere father ka daha sanskar kiya tha waha par asthi sanchy karke uske upar lakari ki tipai ke upar jo miti ka bartan rakhte hai to usake neche jaise chule me Aag jalti hai waisi aag jal rahi hai or iske bad me mere father kisi dukan me bethe hai or me ek parcel lekar aaya hu or usme bacho ke liye note books hai iska kya matalab hai

    1. shubh hai, aese apne zinda ko mrit dekhna umr badhne ka suchak btaya gaya hai apko knowledge bhi milne wala hai.

  20. Sir Maine sapne me khud ki Sadi hote dekha ha wo bhi kisi aur Dharma ke anusar par ma bahut gussa hun do din se isi type ke sapne bar bar aa rahe ha, plz koi samadhan bataye.

  21. dear sir .aaj subah 11 se 12 ke bich me ak anjan vaykti dwara lohe ki kuch patti ak thele me mere ghar aakar di or ghar me gusene ke koses ki parntu vo thela mene bahar hi fek deya ak padose ke kahne par.

  22. Namaste Sir, sapne me mere pati ko fasi ki saja mili or sapna pura nahi hua bas kuch minutes hi bache the fasi ko tabhi me uth gayi (subha 2:30 se leke 3:30 k bich k sapna tha)…..mujhe bot daar lag raha hai is sapne K ky arth hai

  23. Ek bhikari aurut ko me gharse bhaga rah hu aur mera chandi ka breslet gatar me potty me girjata hai fir bhi me aurutpe chhilata hu iska arth kay nikalu

  24. Sir g mene sapne m ek new ghar m pravesh kiya jisme phle se ek murda rkha hua tha or bad m dekha ki uske peeche ek pani babdi or kua h or us makan k peeche khet h ye sab dekhne k bad pta chala ki wo makan tau g ne bnwaya h jinse hm bolte nhi h iska matlav kya h

  25. Raat ke sapne main kissi murder eyewitness ka saath Dena aur phir apne jankar police wale ki help lena..par sapna pura nahi hua …hum dono murder se chip rahe the..

  26. सर जी, मैंने दो सपने देखें थे।
    (1) मैंने देखा कि कुत्ते ने मेरा दाहिना हाथ का पंजा अपने मुह मे लेकर काट रहा है, फिर मैंने भी उसके मुह को इतनी जोर से काटा कि उसके मुह की खाल नोच ली।
    (2) दूसरा देखा कि मेरा छोटा भाई, दूसरे भाई को घर में ना घुसने की घमकी दे रहा था और कह रहा था कि तू घर में घुसकर दिखा…..तेरा हाथ तोड़ दूँगा। तो मैंने उसको बोला कि तू इसको हाथ लगाकर देख…. तेरे हाथ पैर मैं तोड़ूंगा।
    सर जी, इन दोनो सपनो का आना मुझे किस बात का संकेत दे रहे है? कोई अनिष्ठ घटना का संकेत तो नही है! कृपा मुझे बताये।

  27. Hanuman ji ke mandir mein ek aurat dwara meri mang bhare Jana aur mujhe Suhag vati hone ka Aashirwad Dena iska kya Arth hai.

  28. Hanuman ji ke mandir mein Kisi aur aurat ke dwara meri mang bharna aur suhagwati ka Aashirwad dene ka kya matlab hai

  29. Sapne main koi buri aatma le jane ki kosish kar raha. But leja nahi bahut darr gaya hoon sapne dekhne ke baad raat ko 2-3 hourse nahi sota sapna subah 5 baje ya raat ko 3 se 3:30 ke beech aata hai

  30. मैने सपने मे देखा कि घूमते हुए श्मशान घाट में पहुंच गया हूँ ।जहां पर एक बच्ची 3 साल की आधी जली हालत मे है। उसकी साँसे चल रही है मेरे साथ में जो आदमी है उसने जिन्दा हो जाये इसलिए उसके सीने पर पैर रखकर दबाव डाल दिया है ।वो लड़की उठ कर खड़ी हो गई है और खेलने लगी है। मैंने देखा कि वह तो मेरी ही 3 साल की लड़की है।लोग उसे भूत भूत कहकर पत्थर मार कर मारना चाह रहे है मै उसे बचाने की कोशिश कर रहा हूँ । तभी 4:30 सुबह मेरी आँख खुल गई हैं 24-8-2021 की बात है।क्या फल होगा बताये ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Congratulations !SignUp & Win the Giveaways

We conduct monthly Giveaways.

SignUp here & Get a Chance to win NepalGuru's Gift

We will email you soon. Stay Tuned.

error: Content is protected !!