सपने में शरीर के अंग देखना का मतलब : Body Parts in Dream

सपने में शरीर के अंग देखना यानी शरीर का कोई सा भी अंग देखने का मतलब इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे, जैसे की सपने में हाथ देखना, हाथ टूटना, पैर टूटना, पैर में चोंट, आंखे देखना, आंसू आना, होंठ, एड़ी, अंगूठा, उंगलियां, खोपड़ी आदि शरीर से जुड़ा कोई भी अंग सपने में देखने पर उसका अर्थ क्या होता है उसके बारे में हम यहां आपको बताएंगे। तो आइये जानते है leg, hands, head, fingers, thumbs body parts dream means in Hindi भाषा में.

कई बार हमें सपने में शरीर का अंग व उनसे जुडी क्रिया देखने को मिलती है, जैसे की हाथ से कुछ उठाना, या हाथ ऊपर करना आदि। हमे सपने में अंगों से जुडी कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती है, इन सभी के अलग-अलग अर्थ होते है। हमने आपको पिछले पोस्ट्स में बताया था की कौन से सपने सही होते है, क्योंकि ज्यादातर सपने हमारी सोच-विचार के कारण भी आ जाते। इसीलिए हमने कहा है की सभी सपने सच नहीं होते चलिए आगे अंगों के बारे जानते है sapne me sharir ka ang dekhna in Hindi में.

सपने में अंग देखना : Sapne Me Sharir Ke Ang Dekhna Phal

कान सपने में अंग देखना – सिर्फ कान दिखना, पुत्र या पत्नी से सुख का सूचक होता है। कान खुजलाना, कान उमेठना, कान देखनाम कान पर हाथ फेरना किसी अतिथि के आने का संकेत होता है। अपने से बड़े ज्यादा उम्र के व्यक्ति के इस तरह से स्वप्न में कान देखना अपमानित होने का सूचक होता है।

नाक सपने में नाक देखना, केवल नाक देखने पर अधिकार की प्राप्ति होती है। नाक पर चोंट, छींक, नकसीर होना, मान सम्मान को हानि पहुँचने का संकेत होता है। ऐसा सपना देखने के बाद संयम और धैर्य से काम करने चाहिए।
मुंह सपने में मुंह देखने पर आपके संपर्क बढ़ेंगे, पहचान बढ़ेगी।
लंगड़ा सपने में लंगड़ा पुरुष या लंगड़ी स्त्री देखना सफलता या कार्य बनने का सूचक होता है। लाठी लेकर चलता लंगड़ा देखने का फल ज्यादा शुभ होता है।

स्तन सपने में ढका स्तन देखना अशुभ माना गया है। खुला स्तन देखना काम सुख की प्राप्ति का सूचक होता है। स्तनपान करना कार्य में सफलता का संकेत होता है।

 

गाल स्वप्न में गाल काटना, चूमना या किसी को ऐसा करते देखना अचानक दुर्घटना में पड़ने का संकेत होता है।
पेट सिर्फ पेट को देखना धन के आगमन का सूचक होता है
घुटना सपने में घुटने पर हाथ फेरना, घुटने टेकना किसी से वाद विवाद में सफलता पाने का संकेत होता है।
हाथ हाथ दिखना नए कार्य की योजना बनेगी
सर (सिर)  सपने में सर देखना आपके मान सम्मान को बढ़ाता है।
चर्बी किसी भी जिव या जंतु की चर्बी देखना अग्निकांड होने का संकेत होता है।
चर्म गाय भैंस का चर्म देखना अशुभ होता है। व्याघ्र के चर्म को देखना अत्यंत शुभ होता है।
अस्थियां किसी जीवा की केवल अस्थियां हड्डियां मात्र देखना शुभ होता है। ये संकट को टालता, अशुभ को दूर करता है।
आंसू सपने में आंसू देखना अपने या किसी के भी आँखों में आंसू देखना घर परिवार में मंगल कार्य होने का संकेत देता है।
मूंछ सपने में मूंछ पर हाथ फेरना, मूंछे उमेठना, शत्रु से मात खाने का संकेत है। मूंछे बनाते देखना शत्रु पर विजय या शत्रु की योजनाए असफल हो जाने का संकेत होता है। सामान्य मूंछे देखना कर्ज उतरने का सूचक भी होता है।
सीना मान सम्मान और पराक्रम बढ़ेगा
मोच शरीर में मोच आना, पैर में मोच लगते देखना शुभ होता है। इसे संकट परेशानी से छुटकारा मिलने का सूचक भी माना गया है।
वीर्य सपने में वीर्य देखना या वीर्यपात करना निराशा, समाज में अपयश का सूचक होता है।

 

एड़ी एड़ी देखना, रगड़ना या बिवाई फटी हुई देखना, किसी पर्यटन स्थल की यात्रा के संयोग का प्रतिक होता है। परिवार के साथ घूमने जाना आदि।
एड़ियों में क्रीम महावर लगाना या महावर लगा हुआ देखना पुरुष के लिए पत्नी प्रेम होने का सूचक होता है और स्त्री द्वारा यही देखने पर आजीवन उसके सधवा रहने की सुचना मानी जाती है। सपने में अंग देखना में एड़ी के निम्न फल होते है।
होंठ सिर्फ होंठों को देखना, धन लाभ का सूचक होता है। किसी के होंठ चूमना, काटना, सिरदर्द होने का संकेत होता है। अगर पुरुष यह स्वप्न देखे तो उसे उदर पीड़ा होने का संकेत होता है।
औंधा उल्टा पड़ा हुआ देखना खुद को उल्टा पड़ा हुआ देखना उत्तम बने रहने का इशारा होता है। किसी दूसरे को ऐसे देखना शत्रु पर विजन का संकेत होता है।
नितम्ब स्त्री या पुरुष अथवा शिशु के नितम्ब देखना उस दिन काम सुख प्राप्ति का सूचक होता है। नितम्बो का स्वप्न में स्पर्श करना या उनको थप-थापना किसी रोग से जल्द पीड़ित होने की सम्भावना का सूचक होता है।
पैर सपने में पैर देखना, चोट लगना, पैर खुजलाना लम्बी यात्रा पर जाने का योग बनने का सूचक है। अपने या किसी और के कटे पैर देखना शत्रु पर विजय, कार्य में सफलता का सूचक है। कहीं दूर से कोई चीज पैर में आकर लगना दिखे तो अनायास धन प्राप्ति का सूचक होता है।
कलेजी किसी ऐसे जिव जो भक्षनी है, की कलेजी देखना अनायास दुर्घटना होने का संकेत होता है।
कलाई स्त्री द्वारा किसी पुरुष की कलाई पकड़ने का सपना देखना उस पर लांछन लगने का सूचक होता है। पुरुष द्वारा स्त्री की कलाई पकड़ना किसी स्त्री से लड़ाई मनमुटाव का संकेत होता है। पुरुष की कलाई पुरुष पकडे तो किसी से शत्रुता होने का संकेत होता है। सपने में स्त्री की कलाई देखना मात्र किसी स्त्री द्वारा अपमानित होने का संकेत होता है।
भोंहे : भोहे देखने पर प्रसिद्धि बढ़ती है।

सपने में शरीर के अंग देखना, sapne me sharir ka ang dekhna

Body Parts Dream Means in Hindi

बांह सपने में किसी की बांह पकड़कर चलना, बांह मरोड़ना, अपने से बड़ों के द्वारा डांट-फटकार सुनने, अपमानित होने का सूचक है। शरीर से अलग होकर कट गई बांह को सपने में देखना शत्रु पर विजय प्राप्ति का संकेत होता है या किसी अपयश कलंक से छुटकारा मिलने का संकेत होता है। कटी या खून बहती हुई बांह देखना किसी तरह की चोट लगना, भाई बहन माता पिता पर संकट आने की सुचना है।
योनि (भग) सपने में स्त्री की योनि देखना कार्य में पूर्ण सफलता मिलने का सूचक होता है। रोगमय भाग देखना अत्यंत शुभ होता है। रोगहीन योनि देखना कुछ कम भाग्यवान होने का सूचक होती है।
आलिंगन सपने में आलिंगन करना पुरुष का पुरुष से आलिंगन करना शत्रुता का भय, पुरुष का स्त्री से आलिंगन करना काम सुख की प्राप्ति की सम्भावना होना। स्त्री का किसी पुरुष से आलिंगन पती विद्रोह और स्त्री का स्त्री से आलिंगन परिवार में प्रचुर धन के आगमन का संकेत होता है।
आस्तीन आस्तीन को चढ़ाना या मरोड़ना आदि ऐसे देखना किसी भी शारीरिक रूप से मारपीट का सूचक होता है। ऐसे देखने पर किसी न किसी से लड़ाई जरूर होती है।

 

तोंद बड़ी तोंद देखना, सहलाना पेट दर्द होने का व भोजन नहीं मिलने का संकेत होता है।
त्वचा गोरा रंग देखना अशुभ और काले रंग की त्वचा देखना शुभ होता है।

दांत सपने में दांत देखना, टूटना शुभ माना जाता है। दांत साफ़ करना अच्छी सेहत का संकेत होता है। दांत में दर्द देखना नया कार्य शुरू होने का सूचक होता है। दांत दर्द से किसी को कराहते देखना किसी मित्र या परिजन से व्यापार में लाभ पाने का संकेत होता है। केवल दांत दिखे तो इसका सूचक परिवार में किसी की मृत्यु निकट है यह भी होता है।
मस्तक देखना : अगर सपने में कोई मस्तक देखे तो उसे समझना चाहिए की आने वाले दिनों में उसका महत्त्व और रौब बढ़ेगा।
कैश बाल सिर्फ सीधे बाल दिखे तो यह आपके सौंदर्य और शक्ति के बढ़ने का सूचक होता है। बाल धोना, संवारना, काटना किसी भी तीर्थ स्थल पर जाने का संयोग को दर्शाता है। यह फल केवल महिलाओ के लिए है।
लंगोटी खुद को लंगोटी लगाए देखना गृहस्थ जीवन सुखी होने को दर्शाता है।
गंजी खोपड़ी अपनी या किसी दूसरे व्यक्ति की गंजी खोपड़ी देखना परिवार में किसी ज्यादा उम्र वाले व्यक्ति की उम्र बढ़ने का संकेत होता है।
खोपड़ी किसी मनुष्य की खोपड़ी देखना देखना बौद्धिक कार्यों में सफलता पाने का सूचक होता है। बहुत सी खोपड़ियों को एक साथ देखना किसी भीड़भाड़ में फंसकर दुर्घंटग्रस्त होने का संकेत होता है।
दाढ़ी सपने में दाढ़ी देखना, उस पर हाथ फेरना मन उदास रहने की सुचना है। दाढ़ी काटना, बनाना, स्वयं को या किसी अन्य को ऐसा करते देखना कार्य में विध्न पड़ने का संकेत है। सिर्फ दाढ़ी दिखे तो यह अधिकार में वृद्धि होने का भी संकेत होता है।
देह शरीर पुरुष द्वारा वस्त्रहीन स्त्री की देह देखना काम सुख की प्राप्ति का सूचक है, अगर ठीक ऐसे ही किसी पुरुष की देह दिखे तो वाद-विवाद कलह होने की सम्भावना होती है। कोई स्त्री पुरुष की नग्न देह देखे तो पति से अल्पकालीन वियोग की स्थिति बनती है और स्त्री किसी स्त्री की देह देख तो परिवार की किसी बड़ी महिला से कलह का संकेत होता है।

 

पलक अगर कोई आंखों की पलक को सपने में देखे तो उसके व्यवहार में मधुरता आएगी।
अंग लगना या किसी को अंग लगाना : अगर किसी स्त्री के शरीर का कोई अंग आपको छुए तो काम सुख की प्राप्ति होने का संकेत होता है। और अगर किसी पुरुष का अंग अपने शरीर पर लगे तो यह शत्रुपक्ष (दुश्मनो) से आक्रमण का संकेत होता है। इसका मतलब होता है की शत्रु आप पर हावी होगा।
जटा सपने में किसी जटाधारी साधु को देखना अत्यंत शुभ लक्षण होता है। तपस्या करते हुए ऐसा साधु देखना और भी शुभ होता है।
जांघ सपने में गोरी जांघ देखना सुखद समय आने का संकेत होता है। काली जांघे देखना नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में लाभ की सुचना होती है।
छह उंगलियां देखना सपने में छह उंगलियां देखना यानि छह उंगलियों वाला हाथ शुभ होता है। अपने ही हाथ में 6 उंगलिया दिखाई देना और भी शुभ होती है। लेकिन पैरों में छह उंगलियां देखना अशुभ होती है।
सामान्य उंगलिया भाई बहन और परिवार में एकता बढ़ेगी व सुख मिलेगा।
पसलियां स्त्रिओं द्वारा आपका कोई भेद खुल सकता है।

अंगूठे, हाथ, घुटने, चेहरा, पैर आदि देखना सभी के मतलब जाने

छाती सपने में किसी स्त्री की नग्न छाती देखना काम सुख की प्राप्ति का सूचक होता है। नग्न छातियों को स्पर्श करना पत्नी से वियोग का संकेत होता है। अगर विवाहित स्त्री खुद ऐसा देखे तो उसके गर्भवती होने का संकेत होता है। अगर अविवाहित स्त्री ऐसा देखे तो शीघ्र विवाहित होने का संकेत होता है। बालों से भरी हुई छाती देखना मित्र या हितेषी द्वारा सहायता मिलने का संकेत होता है।

स्त्री द्वारा पुरुष की बिना बाल की छाती देखना पति से अलगाव की सुचना और बालों भरी छाती देखना पिया से मिलान होने का संकेत होता है।

अंगूठा (Thumb) अंगूठा चूसना या पैर के अंगूठे से जमीन कुरेदते देखना अचल सम्पत्ति में होने वाले विवाद के बढ़ने की सुचना है। परिवार के बिच बंटवारे को लेकर खतरा, लड़ाई बढ़ेगी।
पीठ के बल लेटना खुद को पीठ के बल लेटे हुए, पड़े हुए देखना शत्रु पर विजय पाने का सूचक है। कोई वाद-विवाद चल रही है तो आप उसमे जीतेंगे।
पीठ मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी
अंडकोष अपने या किसी दूसरे के अंडकोष देखने पर यात्रा की प्रबल सम्भावना का योग बनता है। तत्काल किसी दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
अंगच्छेद देखना : किसी भी मनुष्य या जिव के कटे-बिखरे अंग सपने में दिखाई दें तो यह उत्तम अच्छे स्वास्थ्य का संकेत होता है। अगर आपके कोई परिजन अस्वस्थ है और आप यह सपना देखते है तो वह परिजन जल्द स्वस्थ हो जायेंगे।
कमर प्रसिद्धि मिलेगी, लोगों का आपसे व्यव्हार अच्छा बनेगा।
गाय के कटे अंग देखना गाय के शरीर के टुकड़े, कटे अंग देखना अशुभ और किसी संकट के आने का सूचक होता है।
सपने में अंग दान करना : सपने में अपने शरीर के किसी अंग को काटकर देते है, अंग दान करते है तो यह आपके उज्वल भविष्य का सूचक होता है। हर कार्य में सफलता मिलेगी और पुरुस्कार के मिलने का संकेत होता है।
नितंब (कूल्हे) सौभाग्य की प्राप्ति होगी, लड़की के नितम्ब देखना कामवासना का संकेत भी होता है।
ठुमका किसी शिशु का ठुमक-ठुमक कर चलना देखना अत्यंत शुभ होता है। अचानक धन लाभ का संकेत भी होता है।
तर्जनी ऊँगली सपने में तर्जनी उंगली देखना काटना, घाव होना, दर्द होता दिखे तो कारीगरी के काम में प्रशंसा या पुरुस्कार पाने का संकेत होता है।
तलवा मेल लगा गन्दा तलवा देखना शुभ होता है। तलवा धोते देखना यात्रा का योग बनने का संकेत होता है तलवे में कोई चीज चुभना या कांटा लगना सफलता का सूचक होता है। पुरुष द्वारा सपने में किसी स्त्री का तलवा देखना काम सुख की प्राप्ति की सुचना है। स्त्री द्वारा पुरुष का तलवा देखना पति, भाई, माता-पिता से कलह होने का संकेत होता है। तलवे चाटना या चाटते देखना बहुत अपमान होने का सूचक होता है।
अंगुली (finger) अंगुली मुंह में देना या काटना, चुसवाना परिवार में कलह, लड़ाई झगडे होने का संकेत होता है। परिवार के बड़े व्यक्ति की डांट सुनने को मिल सकती है।
जबड़ा व्यापार में वृद्धि होगी, नई प्रगति मिलेगी।
अंतड़ियां (आंत) किसी मनुष्य या किस जिव की अंतड़ियां देखना किसी होने वाले कलेशा का संकेत होता है। कुछ न कुछ कलेश जरूर होगा।
चेहरा सपने में स्पष्ट चेहरा देखना अशुभ होता है। बिना बोले, साफ़ साफ़ न दिखे यानी धुंधले चेहरे देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। लाल किताब में चेहरे देखने को साहस और पराक्रम को बढ़ने का सूचक माना जाता है।
कंठ व्यवहारकुशलता में बढ़ोतरी होगी
जीभ सपने में जीभ निकालना, काटना देखना किसी से अकारण वाद विवाद का सूचक होता है। राह चलते झगड़ा भी हो सकता है।
परछाई सपने में अपनी ही परछाई पानी, कांच या अपना खुद का फोटो देखना अशुभ होता है। शारीरिक हानि होने का संकेत होता है।
कंधे परिवार में आपकी जिम्मेदारियां
बढ़ेगी।
इन्द्रिय (लिंग-योनि) पुरुष का अपनी इंद्री देखना संतान प्राप्ति का संकेत होता है। स्त्री इन्द्रिय देखना पत्नी वियोगी की सुचना और स्त्री का स्त्री इन्द्रिय देखना अशुभ माना जाता है। स्त्री द्वारा पुरुष की इन्द्रिय देखना काम सुख की प्राप्ति का संकेत होता है।
कनपटी रोजी-रोजगार यानी काम धंधा मिलेगा।
गला गला फाड़कर चिल्लाना या रोना परिवार में सुख शांति का संकेत है। गला काटना, कटा देखना अपने किसी कार्य या पड़ में सफलता प्राप्त करने की सुचना होती है। सिर्फ गला दिखे तो समझे भलाई के काम होंगे।
चाटना सपने में किसी चीज को चाटना स्त्री सुख प्राप्ति की सुचना होती है।

 

गर्दन अपनी या किसी और की गर्दन झुकी देखना कार्य में सफलता का सूचक होता है। गर्दन पर चोट लग्न या किसी वार का होना अथवा ऊंची उठी गर्दन देखना चोट लगने या कार्य में असफलता का लक्षण होता है।
गर्भ गर्भवती स्त्री देखना, गर्भ गिरना, संतान के सुखमय जीवन का संकेत होता है।

इस तरह आपने यहां जाना sapne me sharir ka ang dekhna ka matlab, body parts dream meaning in Hindi भाषा में। इसके अलावा अगर आपको कोई सपने में अंग का कोई दूसरा सपना आया था जो की आपको यहां पर नहीं मिला तो हमे Comment करके बताये हम आपको उसका अर्थ जरूर बताएंगे। इसके अलावा स्वप्न के विज्ञानं से जुड़े बाकी के पोस्ट भी जरूर पड़ें ताकि आपको स्वप्न के विज्ञानं के बारे में पूरी जानकारी हो जाए।

सपने में शरीर के अंग देखना का मतलब जानने के बाद अब आप इस पोस्ट को Facebook और Whatsapp के Group में सभी जगह SHARE जरूर करे, क्योंकि सपने सभी को आते है – धन्यवाद आपसे फिर मुलाकात होगी, आपका जीवन मंगलमय रहे।



The Guru who teaches Dreams

8 Comments

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Congratulations !SignUp & Win the Giveaways

We conduct monthly Giveaways.

SignUp here & Get a Chance to win NepalGuru's Gift

We will email you soon. Stay Tuned.

error: Content is protected !!