swapna vichar in Hindi, shubh ashubh sapne in hindi, swapna vichar

कौन से सपने ✔️शुभ ✖️अशुभ होते है : 500 Swapna Vichar in Hindi

जानिए शुभ स्वप्न विचार में शुभ अशुभ सपने के बारे में आखिर कौन से सपने शुभ फल देते है और कौन से सपने अशुभ फल देते है। सपनो का विज्ञानं थोड़ा ऐसा है की इसके परिणाम उलटे आते है.

जैसे की सपने में खुद को रोते देखना या सपने में किसी की मृत्यु होते देखना तो अधिकतर इसका फल यह शुभ निकलेगा रोते देखा तो खुशियां आएंगी, कुछ अच्छा होगा और मृत्यु देखने से व्यक्ति की उम्र बढ़ेगी वह और स्वस्थ होगा।

तो इस तरह जब आप कोई भी सपना देखे तो यह बात ध्यान में रखे की अच्छे हालत देखेंगे तो परिणाम में बुरा फल मिलेगा, अधिकतर सपनो में ऐसा ही होता है.

बहुत कम ऐसे सपने होते है जो सटीक जैसा आप सपने में देखते है ठीक वैसा ही आपके साथ होता है। चलिए आज जानते है shubh ashubh sapne in Hindi sapno ke vichar यानी की अच्छे बुरे सपनो के बारे में

अब हम पहले आपको एक शब्द में सपनो के बारे में बताते है की किन दृश्यों को देखना शुभ या अशुभ होता है, शुरुआत हम शुभ स्वप्न फल से करते है।

swapna vichar in Hindi, shubh ashubh sapne in hindi, swapna vichar

 

शुभ अशुभ सपने स्वप्न विचार के बारे में

Shubh ashubh sapne in hindi

ब्राह्मण बालक देखना, आभूषणों से सजे हुए, सफ़ेद कपड़ों वाली स्त्री देखना, ब्राह्मण, राजा, देवता, गुरु, सफ़ेद कमल का फूल, तालाब, राजहंस, सूर्य, चन्द्रमा, तारे, इन्द्र-धनुष, आम का फल, नीम, नारियल विशाल मदार का पेड़ या केलो के पेड़ को काटना, सफ़ेद सांप का कांटना, सांप को मारना, सांप को पकड़ना, पहाड़ पर चढ़ना, रोते देखना, अपमान देखना, महल, पर्वत, वृक्ष, शेर, हाथी, घोड़ा, नाव या उन पर चढ़ना, विणा बजाना, दही, दूध, खीर खाना और आगे जानिये अच्छे बुरे सपनो का मतलब के बारे में।

खुद के शरीर के अंगों में कीड़े लगे देखना, रोते देखना, हाथों में सफ़ेद धान्य देखना, सफ़ेद फूल दिखाई देना, खुद को समुद्र में देखना, खून से नाहना, शरीर में खून लगा देखना, अपने अंग छिन्न-भिन्न देखना, शरीर में मवाद या पीव लिपटा देखना, सोना, चांदी, सफ़ेद मणि रत्न, मोती, माणिक, भरे हुए कलश का जल देखना, बछड़ा सहित गऊ, सांड, मोर, तोता, सारस, हंस, चील देखना।

भगवान की पूजा, वेद ध्वनि, मुरदी, कृष्णा भगवान की प्रतिमा, शिव लिंग देखना, ब्राह्मण बालिका दिखना, सामान्य बालिका का दिखना, फली और पकी खेती, देव स्थान देखना। रथ शय्या को जलते देखना, अपने सिर का छेदन, अपनी मृत्यु देखना, मत्था या कपास इन दो वस्तुओं को छोड़कर अन्य कोई सफ़ेद वस्तु देखना, किसी पहाड़ पर चढ़कर उतरना।

इनमे से कोई भी द्रश्य सपने में दिखाई दे तो “swapna vichar in hindi” के अनुसार वह शुभ होता है और शुभ फल देता है , जिसमे धन प्राप्ति, मान सम्मान, उन्नति, प्रगति होती है और किसी भी तरह से शुभ फल ही प्राप्त होता है।

जानिये किन सपनो के आने पर सरकारी नौकरी मिलती है, कोनसे सपने उच्च पड़ की प्राप्ति करवाते है पड़ें : राज्य से पद, सरकारी नौकरी मिलने के संकेत और अगर आप जानना चाहते है की आपका प्रेममय जीवन कैसा रहेगा, क्या भविष्य में आपको कोई लड़की से प्रेम मिलने वाला है तो यह भी जरूर पड़ें :सुन्दर स्त्री, प्रेमिका के मिलने के संकेत

अब हम आपको एक शब्द में अशुभ स्वप्न फल के बारे में बताते है। इन अशुभ सपनो को देखने पर अशुभ चीजे होती है, बुरा होता है।

ज्यादा उम्र की और काले शरीर वाली या नंगी स्त्री का नाचना, खुले बालों वाली विधवा देखना, सिर और छाती पर ताड़ के या कोई भी काले रंग के फलों का गिरना, मेला, गन्दा, बेकार सा रूखे बालों वाला नंगा शूद्र व्यक्ति देखना।

सांप का काटना, ऊंचाई से गिरना, सीढ़ियां उतरना, पुत्रवती, सती स्त्री देखना, शिखा खोले हुए ब्राह्मण का दिखना, कुपित गुरु, सन्यासी या वैष्णव दिखना, घड़े का फोड़ा जाना, अंगार, भस्म या रक्त की वर्षा, वानर, को, कुत्ता, सूअर, गदहा, बेल, भैंस, गिद्ध, घड़ियाल, सियार देखना, नंगी स्त्री को नाचते देखना, अपने शरीर में तेल लगा देखना।

किसी का विवाह होते देखना और उसमे नृत्यु गीत होते देखना, सूर्य और चंद्र का ग्रहण देखना, उल्कापात, धूमकेतु, भूकंप, आंधी, तूफान, किसी भी तरह का उत्पाद देखना, वृक्ष की डालियाँ, पर्वत, सूर्य चंद्र मंडल या तारे टूटते दिखाई देना।हाथ से दर्पण का गिरकर टूटना, गले का हार या माला का टूटना, काले कपड़ों में किसी का अपना आलिंगन करते देखना, चुम्बन करते देखना।

काली प्रतिमा दिखना, भस्म देखना, हड्डियों का ढेर, ताड़ का फल, बाल, नाख़ून, कोडियां, कवायत, बुझे अंगार यानी कोयले देखना, मरघट या चिटा पर रखा मुर्दा, कुम्हार का चाक, तेली का कोल्हू, अधजले या सूखे काठ, कुश, तृण, चलता हुआ धढ़, मुर्दे का चिल्लाता हुआ मस्तक, आग से जला हुआ स्थान देखना, भस्मयुक्त सूखा तालाब दिखना, जाली मछली देखना, लोहा।

यह थे अच्छे बुरे सपनो का मतलब

इनमें से किसी भी द्रश्य को सपने में देखना कष्टकारक, दुःख देने वाले, परेशानियां देने वाले होते है यह सभी अशुभ फल देते है। तो यह थे एक शब्द में बताये गए शुभ अशुभ सपने है.

अब हम आपको अच्छे बुरे सपनो का फल और बाकी के अच्छे और बुरे सपने बताते है जो की ज्यादातर लोगों को आते है, यह एक शब्द में न होकर, प्रत्येक स्वप्न के अर्थ सहित बताये जा रहे है इन्हे भी आप ध्यान से पड़ें।



  • लड़की देखना शुभ होता है।
  • सपने में खुद को पुस्तक पड़ते देखना मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
  • अगर कोई सपने में लालटेन या टोर्च देखता है तो ऐसे व्यक्ति की मित्रता की घबराये हुए
  • व्यक्ति से होती है
  • सपने में दियासलाई देखना भाग्योदय का सूचक होती है।
  • जो व्यक्ति सपने में आग देखता है उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • सपने में सफ़ेद दाढ़ी देखना शुभ होती है।
  • अगर कोई सपने में अपना अपमान होते देखे तो आगामी जीवन में वह ढेर सारी उन्नति करता है।

  • सपने में अपनी ही स्त्री से आलिंगन करते देखना उन्नति का लक्षण होता है।
  • अगर कोई सपने में प्रसव पीड़ा देखे तो यह सुख समृद्धि में वृद्धि होने का सूचक होता है।
  • सपने में तीर्थ यात्रा करना शुभ होता है, यह मान सम्मान बढ़ाता है।
  • सपने में तालाब देखना भी शुभ होता है, पड़ते रहिये शुभ अशुभ सपने इन हिंदी भाषा में।
  • अगर कोई स्वप्न में साधु संतो को देखता है तो यह शक्ति पाने की निशानी होती है।
  • साधु का आश्रम ख्वाब में देखने वाला अपना जीवन शांति पूर्वक सम्पूर्ण सम्पन्नता के साथ बिताता है, यह स्वप्न विचार बहुत ही शुभ होता है।
  • यह सपने जिसे आते है उसे ढेर सारे धन की प्राप्ति होती है, वह मालमा हो जाता है। जाने क्या आपको भी ऐसा सपना कभी आया है : 71 धन प्राप्ति के सपने
  • जो कोई साफ़ सुथरा अकाशा देखता है तो यह उसके उन्नतिशील भविष्य की निशानी होती है।
  • अगर कोई पानी में तैरते हुए खुद को देखे तो यह भी उन्नति का लक्षण होता है।
  • ख्वाब में परी को देखना रहस्य्मय उन्नति होने का सूचक होती है।
  • अगर कोई स्वप्न में आंसू देखे तो यह उसके दुःख भागने की निशानी होती है।
  • जो कोई अपने आपको स्वप्न में चिंतित देखता है तो यह उसके सुखद भविष्य का सूचक होता है।
  • स्वप्न में अंडे देखना भी सफलता मिलने की निशानी होती है।
  • स्वप्न में दर्पण देखना लाभ और प्रसन्नता का सूचक होता है।
  • जो कोई व्यक्ति स्वप्न में तीर चलाते देखे तो यह अभीष्ट की सिद्धि का प्रतिक होता है।
  • अगर कोई चावल देखे तो यह उसके गम समाप्ति का सूचक होता है।
  • सपनो में बादल देखना उन्नति देने वाला होता है।
  • स्वप्न में किसी को बिच्छू काट ले तो उसे धन की प्राप्ति होती है।
  • स्वप्न में ताबीज खोना अच्छे समय के आने का प्रतिक होता है।
  • कोई अगर स्वप्न में पूजा पाठ करता देखे तो यह शुभ होता है, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।

  • अगर कोई स्वप्न में स्वर्ग की सेर करता देखे तो यह सुख शांति मिलने का सूचक होता है, अच्छा शुभ स्वप्न विचार है।
  • ख्वाब में कोई सीढ़ी देखे तो उन्नति के अवसर मिलने वाले है ऐसा समझना चाहिए।
  • पहाड़ पर चढ़ते देखना प्रगति होने का सूचक होता है।
  • स्वप्न में तरक्की देखना योजना सफल होने का लक्षण होता है।
  • स्वप्न में रोटी देखना सफलता का लक्षण होती है।
  • अगर कोई स्वप्न में खुद को रस्सी से लिपटा हुआ देखे तो वह उच्च स्थान प्राप्त करता है।
  • स्वप्न में शरबत पिने वाले को किसी से सदृढ़ प्रेम मिलता है।
  • स्वप्न में युवा स्त्री देखने से अच्छा समय आता है, उससे सम्भोग करने से धन लाभ होता है,
  • गले में धर्म चिन्ह पहनना देखने से आदर और धर्म बढ़ता है।
  • अपने आपको किसी वृद्ध स्त्री से आलिंगन करते देखने से मित्रता बढ़ती है।
  • बरसात में छाता लगाकर चलना देखने से समस्याओं का निवारण होता है।
  • पानी का नल चालु देखने से कार्य में तुरंत सिद्धि और चुम्बन करते अपने आपको देखने से इस स्वप्न का विचार अभिलाषा पूर्ण होती है।
  • ख्वाब में किसी को चुम्बन देने से मित्रता होती है, फेनी खाने से मेहनत से धन वृद्धि होती है और जाम पैमाना देखने से सफलता व लोक प्रियत मिलती है। इस सपने का विचार शुभ ही रहता है।

Swapna Vichar List

  • स्वप्न में दान देने से प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
  • दोस्ती करना देखने शुभ फल मिलता है।
  • जामुन देखने से प्रसन्नता मिलती है।
  • चोली पहनना देखने से वैराग्य की प्राप्ति होती है।
  • स्वप्न में दीपावली देखने से समृद्धि प्राप्त होती है।
  • पेड़ पर चढ़ते देखने से उन्नति की प्राप्ति होती है।
  • स्वप्न में कफ़न देखने से आयु बढ़ती है।
  • कफ़न बेचना देखने से उन्नति होती है।
  • इंद्र-धनुष देखने से दुःख की समाप्ति होती है।
  • स्वप्न में अदरक देखने से रव्याति मिलती है।
  • अनानास देखने से कष्ट के बाद सुख की प्राप्ति होती है।
  • अंगूर देखने से चहुं ओर सफलता मिलती है।

  • स्वप्न में ईमारत देखने पर व्यत्कि सेठ बनता है।
  • प्रभु दर्शन देखने से खुशियां मिलती है।
  • नेता की मृत्यु देखने से अच्छे कानून बनते है।
  • भाई को देखने से भाई की आयु में वृद्धि होती है।

  • इसके अलावा आप यह भी पड़ें : 301+ सभी तरह के सपनो का मतलब: इसमें हमने बाकी के और भी सपनो के बारे में अर्थ सहित बताया है, एक बार जरूर देखें।

तो इस तरह आपने shubh ashubh sapne, swapna vichar in hindi भाषा में जाना, उम्मीद करते है आपको यह पढ़कर अच्छा लगा होगा। अगर आप यह कोई सपना खोज रहे थे और वह आपको यहाँ पर नहीं मिला तो निचे कमेंट बॉक्स में अपना सपना लिखे है उस सपने का विचार के बारे में आपको बता देंगे की वह अशुभ है या शुभ।



The Guru who teaches Dreams

43 Comments

  1. Nehar ke kinare , pariwar waalo ko purvajo ka tarpan karte dekhna.apne aap ko nehar me khade hue dekhna,pariwar waalo ko pul par khade hue kudh ki baizatti karte dekhna.fir kudh ko Pani me jakar ,tarpan karne ki prakiya ko Puri karte hue dekhna.

    1. Thank you Guruji aapkebataye gaye jyadatar sapne sahi me aese hi phal dete hai jo aapne bataya hai bhagwan aapka bhala kare bahut bahut dhanyawad

    2. Lohe ki janjir se bandha huwa pani me safed kapde pahne huwe dekhna fir koi guru dev ki dibya dristi se janjir tut jana, subah subah dekha hu,

      Please guru ji help how it mean.

  2. Mere charo taraf kale sarv ne udte hue pariksha ko aur ak wastu mili joiksha anusaar fal dene wali thi subah 4se5 baje ka sapna h fal bataye

  3. स्वपन में मृतात्मा द्वारा घी माँगना का स्वपन विचार क्या है ।

  4. 1. Apne ghar me aag lagi dekhna is swapn k kya matalab h.
    2. Doosre k ghar me aag lagi dekhna is swapn k dekhne kya matalab h.
    3. Kisi ped me aag lagi dekhna is swapn k kya matlab h.

  5. राख की पुडि़या जेब मे रखना का फल क्या होगा?

  6. सुबह के स्वप्न मे पूर्व दिशा में एक साथ चार सूर्य का उदय होना हमें क्या बताता है

  7. जो गुजर गए भईया और दोस्त की जिंदा सपने देखे वह शुभ है या अशुभ बताने की कष्ट करें ।

    1. mare hue logon ko zinda dekhne ke bare me jald hi saari jankari likhi jayegi aap thoda sa intejar kare

  8. Apne pati ko sapne m kisi our ladki set cori se Milne bat kerte aligan Cuban kerte dekh na our usse jagda bura bolna pati k pichye aprijano duara picha kerna our pati ka bagjana our ger suyam ka our bo ladki bhojan kerte deykhye

    1. Sapnai mai haddi ko dekhna Manas ko dekhna. Kya phal hai guru jee plz aap humai batai mai puri raat nahi so paya hu guru jee plz

  9. Maine sapne me dekha ko mai samsan ja rahi hi parents ke saath dadi ke naam se ann vastra dan karne tavi barish suru ho jati h mera beta vig raha hota h angan me soye hue ko sthiti me mai use utha kar andar laati hu fir maine apni mami ko vidhwa ke rup me dekha fir hmlog samsan pahuch jaate h vahan pandit kali maa ki puja kar raha hota h maine pandit ko nhi dekha sirf suna or dusra pandit ne bataya ki hmara late hoga lagvag nine ghante rookna padega vo bich me pooja se nhi uth sakte h .panditji mai bahut paresan ho rahi hu kripya bataye mera swapna kaisa .kripya iska upay v bataye

  10. Namskar
    Manyabar meri beti ko swapan me ek bachchi parechit ko boondi ke do laddu deti hai or bo parichit be do laddu meri bate ko deti hai uske badd bo bachche gayab ho jati hai sab use khojte hai bo bachchi nahi milte
    Phal or samadhan bataye
    Dhanyabad mob no -8476889061

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Congratulations !SignUp & Win the Giveaways

We conduct monthly Giveaways.

SignUp here & Get a Chance to win NepalGuru's Gift

We will email you soon. Stay Tuned.

error: Content is protected !!